मंडलायुक्त संगीता सिंह का सख्त लापरवाही नहीं होगी सहन

Spread the love

Greater Noida : मंडलायुक्त संगीता सिंह के निर्देश पर अलीगढ़ और हाथरस जिलों में विभागीय कार्यालयों का दूरभाष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई कार्यालयों में लैंडलाइन फोन अनुपलब्ध या खराब पाए गए, जिससे जनसंपर्क और शिकायत निस्तारण प्रभावित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी फील्ड भ्रमण पर मिले, लेकिन मोबाइल और लैंडलाइन दोनों से संपर्क नहीं हो सका। अलीगढ़ के डीएफओ, डीआरडीए, डीएसडब्ल्यूओ, डीएचओ सहित अन्य विभागों में लैंडलाइन अनुपस्थित पाई गई। वहीं हाथरस में अधिकांश अधिकारी कार्यालय में उपस्थित मिले।मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर कार्यदिवस सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के लिए कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिन कार्यालयों में लैंडलाइन नहीं है या खराब है, उसे तुरंत स्थापित या दुरुस्त कराया जाए। भ्रमण कार्यक्रम जनसुनवाई के बाद ही तय किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय अनुशासन और पारदर्शिता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *