प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामनगरी में अलर्ट, लोगों का सत्यापन

Spread the love

अयोध्या : धाम की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने किरायेदारों और अवैध बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन शुरू किया है। इसके लिए कोतवाली अयोध्या और रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में छह टीम लगाई गई है, जिन्होंने अब तक लगभग 150 घरों का सत्यापन किया है। धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या में हर समय विभिन्न तरह के लोगों का आवागमन रहता है। वहीं, राम मंदिर के कारण अयोध्या अराजकतत्वों के निशाने पर रहती है। समय-समय पर आतंकी धममियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में आनन-फानन समूची नगरी का सत्यापन कराना संभव नहीं होता है। ऐसे में भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आईजी प्रवीण कुमार के निर्देश पर पुलिस तैयारी कर रही है। इसके लिए सबसे पहले धाम क्षेत्र में प्रत्येक मकान, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, ठेले-खोमचे लगाकर जीवनयापन करने वालों का सत्यापन शुरू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *