Greater Noida : गंगानगरी ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धआलुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम से बचाव के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी देखी। एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने पर अधिनस्थों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीजी मेरठ जोन और डीआईजी ने सबसे पहले नाव में बैठकर गंगा घाटों पर लगाई गईं जैट्टी और अस्थायी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। इसके अलावा गंगा घाट पर स्नान के दौरान तैनात रहने वाले निजी गोताखोरों और नाविकों से वार्ता की।