Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के 16 वें दिन योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया । इसके पश्चात आज के कार्यक्रम विद्यार्थियों को समूह विभाजित कर आसपास के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए तथा उनसे संबंधित ऐतिहासिक भौगोलिक रीति रिवाज परंपराओं एवं हस्तशिल्प आदि के बारे में जानकारी दी जाए में विद्यार्थियों के बने चारों सदनों सुभाष सदन, नेहरू सदन , आजाद सदन , गांधी सदन के छात्र-छात्राओं सर्वप्रथम दुनिया के सात अजूबों की जानकारी दी गई। जिसमें ताजमहल के विषय में बताया गया । इसके पश्चात राजस्थान के आमेर किला , नौगढ़ किला इन सभी के बारे में बताया गया और वहां की ऐतिहासिक भौगोलिक स्थिति की जानकारी कराई गई वहां के रीति रिवाज परंपराओं एवं हस्तशिल्प के बारे में बताया गया और स्मार्ट क्लास में ले जाकर उनको दिखाया भी गया। आज के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समर कैम्प प्रभारी मदन गोपाल शर्मा , पौरुष राजन, नृपेंद्र, उजाला, विवेक कुमार,शिवकुमार, डॉ सीमा अत्री, सीमा चौधरी,पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।