सैनिकों के लिए मांगी दुआ,गले लग की ईद मुबारक,सुरक्षा में पुलिस कमिश्नर की नजर

Spread the love

Greater Noida : ईद-उल-अजहा के पर्व पर झाझर रोड स्थित ईदगाह पर नमाज़ अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर मनाया गया। इसके लिए सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचने लगे। कस्बे से ईदगाह पहुंचने वाले रास्तों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। ईद-उल-अज़हा शनिवार को मनाया गया।मुस्लिम समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। ये हजरत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति असीम श्रद्धा और बलिदान की याद में मनाया जाता है,जिसे बकरीद भी कहा जाता है। इस दिन को लेकर विशेष उत्साह के साथ तैयारियां की जाती हैं।वही जहाँगीरपुर स्थित जामा मस्जिद में भी ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा कराई गयी ।सुरक्षा को लेकर पुलिस को ईदगाह, मस्जिद व मुस्लिम बस्तियों में तैनात किया गया था। इसके बाद ईद पर कुर्बानी दी गई। नये नये परिधानों में मुस्मिल समाज के लोग व युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ था। आज पास के क्षेत्र सहित सभी जगह ईद का पर्व मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस ईदगाह, मस्जिद व मुस्लिम बस्तियों में तैनात रही। इस दौरान हाजी फारहीम,आसिफ नम्बरदार,कय्यूम खां, युसूफ कुरैशी, रहीश कुरैशी, एम एफ कुरैशी,सुहेल चौधरी आदि लोगो से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *