
Greater Noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप में छात्र छात्राओं को योग के साथ खेल खेल में सामाजिक जानकारियां भी दी जा रही है शनिवार को 18 वें दिन योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया ।और विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन में सभी रंगो के डस्टबिन के बारे में बताया गया। जैसे हरे रंग के डस्टबिन में गीला कचरा, नीले रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा डालना चाहिए आदि। कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ समर कैम्प प्रभारी मदन गोपाल शर्मा , पौरुष राजन, नृपेंद्र, विवेक कुमार, पियूष, शिवकुमार, पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।