छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन और शतरंज बहुत रुचि लेकर खेला

Spread the love

Greater Noida  : पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में समर कैंप के 19 वें दिन सर्वप्रथम प्रतिदिन की भांति योगाचार्य बाबा विजेंद्र सिंह ने योग और प्राणायाम कराया। जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ सभी शिक्षक और शिक्षिका साथियों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ योग और प्राणायाम किया । इसके पश्चात आज के कार्यक्रम विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाओं जैसे त्राटक क्रिया लॉफिंग एवम् क्लैपिंग का अभ्यास करना। बैडमिंटन ,शतरंज खिलाना में आज सभी छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन और शतरंज बहुत रुचि लेकर खेला। आज प्रधानाचार्य महोदय के साथ जो भी स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने सभी छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला। आज भी छात्र छात्राओं ने समर प्रेम का भरपूर आनंद लिया । आज के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ पौरुष राजन, उजाला, विवेक कुमार, पियूष, शिवकुमार, नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, विमलेश मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *