सनसनी – सूटकेश में मिला महिला का शव,हत्या की आशंका

Spread the love

गाजियाबाद : मंगलवार सुबह एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को जब्त किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद कर यहां लाकर फेंका गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाया गया और फिर सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया गया। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कोई अपने कृत्य को छिपाने के लिए किस हद तक जा सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और महिला की पहचान कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाना लोनी बॉर्डर या नजदीकी पुलिस थाने पर सूचना दें। साथ ही, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *