Uttar Pradesh : मिनर्वा स्टडी सर्कल के छात्र आरव ठाकुर ने नीट 2025 परीक्षा में 720 में से 619 अंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश टॉप किया है। साथ ही उन्होंने देशभर में 500वीं रैंक प्राप्त की है। बिलासपुर जिले के देहरा गांव निवासी आरव का लक्ष्य एम्स में दाखिला लेकर समाज सेवा करना है। आरव की सफलता पर संस्थान ने उन्हें एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इससे पहले आरव ने जेईई मेन्स में 99.29 परसेंटाइल भी प्राप्त की थी। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल, परिजन और शिक्षकों ने हर्ष जताया है।