Uttar Pradesh : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) और राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा सबसे अधिक हादसों वाला जिला है, जहां 1223 दुर्घटनाओं में 586 लोगों की मौत हुई। मथुरा और प्रयागराज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अलीगढ़ हादसों की सूची में सातवें स्थान पर है। हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और सुबह 6 बजे से रात 9 बजे के बीच अधिक घटनाएं होना पाया गया है।