Greater Noida : यमुना प्राधिकरण की संस्थागत भूखंड योजना तय तिथि के बावजूद ब्रोशर तैयार न होने के कारण लांच नहीं हो सकी। योजना को अब बोर्ड बैठक के बाद जारी किया जा सकता है। इस योजना में विश्वविद्यालय, स्कूल, मेडिकल कॉलेज व क्रैच आदि के लिए भूखंड शामिल होंगे। साथ ही मेडिकल डिवाइस पार्क में भी 55 भूखंडों की योजना लाने की तैयारी है। प्राधिकरण के अनुसार, संस्थागत श्रेणी की योजना जल्द शुरू की जाएगी।