Lucknow : प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान सिपाही नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती हुई, जिससे सपा शासन की तुलना में बड़ी बढ़त मिली है। जहां सपा शासन में कुल 49965 नियुक्तियां हुई थीं, वहीं भाजपा सरकार ने 8 वर्षों में 2.18 लाख से अधिक पद भरे। इनमें 35247 महिलाएं शामिल हैं। खिलाड़ी कोटे में 491 सिपाही नियुक्त हुए और मृतक आश्रित कोटे से 3794 पद भरे गए। इसके अलावा 24 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।