स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा हुआ तीन गुना

Spread the love

New Delhi : स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा धन 2024 में रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया है। यह आंकड़ा 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग ₹37,600 करोड़) हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना से अधिक है। यह बढ़त मुख्य रूप से बैंक शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों में रखे गए कोषों की वजह से हुई है। दिलचस्प बात यह है कि व्यक्तिगत ग्राहक खातों में जमा राशि में सिर्फ 11% की वृद्धि देखी गई, जो कुल जमा का मात्र दसवां हिस्सा है। इस वृद्धि ने एक बार फिर भारत में विदेशों में जमा काले धन और कर चोरी पर बहस को गर्म कर दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि यह सारी राशि अवैध या अघोषित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *