गड़बड़ियों के आरोप में संयुक्त विकास आयुक्त को कारण बताओ नोटिस

Spread the love

Uttar Pradesh : कमिश्नरी में तैनात संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव पर रामपुर में डीडीओ रहते हुए शासकीय धन के दुरुपयोग और स्थानांतरण में पैसों की लेन-देन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। मनरेगा योजना में गड़बड़ी और सूचना पट्ट की राशि परिचित के खाते में ट्रांसफर करने का भी आरोप है। जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिसकी प्रति जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *