Greater Noida : सब्जी लेकर दिल्ली जा रही एक महिंद्रा पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
हरियाणा के पलवल जिला के गांव टप्पा के लोग बृहस्पतिवार रात को यमुना एक्सप्रेस वे होते महिंद्रा पिकअप में सब्जी लेकर गाजीपुर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर दयानतपुर गांव के समीप पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक सुभाष, लक्ष्मण, सचिन, शोभाराम, लेखराज, सुनील व अरुण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेपी इंफ्राटेक की टीम की सहायता से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा गांव में सब्जी की पैदावार करते हैं।