Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती मीना कुमारी द्वारा 25 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला जनसुनवाई के उपरांत माननीय सदस्य स्वास्थ्य केंद्र, बालिका एवं महिला गृहों, तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान पुलिस, जिला कारागार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा महिला थानाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय व स्थान पर अद्यतन सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित हों और सहयोग प्रदान करें।