अमेरिका पर ईरानी स्लीपर सेल के हमलों की आशंका, वैश्विक संपत्तियां खतरे में

Spread the love

New Delhi : अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हमलों के बीच एक गंभीर दावा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ईरानी स्लीपर सेल अब अमेरिका और दुनिया भर में फैली अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिक्रिया अमेरिका के उन सैन्य अभियानों का जवाब हो सकती है जो ईरान की सेना और उससे जुड़े गुटों के ठिकानों पर किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संभावित हमलों को रोकने के लिए गुप्त ऑपरेशनों और सर्विलांस को तेज कर दिया गया है। वर्तमान हालातों को देखते हुए अमेरिका के कई अहम शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों व दूतावासों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *