4 दिनों से लापता युवक की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई

Spread the love

Bulandshahr : जहांगीरपुर देहात के हसनपुर गांव से एक युवक पिछले 4 दिन पहले लापता हो गया था। परिजन ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने जहांगीरपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है।पिता कंछी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह 21 जून की सुबह से घर से अचानक लापता हो गया है। जिन्हे काफी जगह तलाश किया गया है। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं चल पाया हैं। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को थाना पहुंचकर। इस संबंध में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिवार के लोगों का कहना है कि अचानक उनके लापता हो जाने से वह काफी परेशान हैं।भतीजे करन ने बताया कि रिश्तेदारी में हर जगह उनकी तलाश भी की गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार के लोगों ने अनहोनी की भी आशंका व्यक्त है। इसके साथ ही पुलिस से जल्द ही उनका सुराग लगाने की गुहार लगाई है। इस बारे में जहांगीरपुर थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह का कहना है कि परिवार की शिकायत पर गायब व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *