गैर-ब्राह्मण कथावाचकों पर हमला : अखिलेश ने BJP को घेरा

Spread the love

Uttar Pradesh : गैर-ब्राह्मण कथा वाचकों पर कथित हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से पीड़ित सभी लोगों के साथ संपूर्ण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज खड़ा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक मंचों पर जातिगत भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह केवल किसी एक वर्ग या व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समता की अवधारणा पर हमला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार को चेताया कि यदि ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *