विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से की बातचीत, ऑपरेशन सिंधु में सहयोग के लिए जताया आभार

Spread the love

New Delhi : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की। उन्होंने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया मंच X पर दी। बातचीत के दौरान उन्होंने ईरान-इस्राइल संघर्ष के मौजूदा हालात पर ईरान का दृष्टिकोण समझा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में मदद के लिए ईरान का आभार जताया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 19 विशेष उड़ानों से कुल 4,415 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। हाल ही में ईरान से 173 भारतीयों को लेकर एक विमान येरेवन (आर्मेनिया) से नई दिल्ली पहुंचा। संघर्ष की पृष्ठभूमि में इस्राइल द्वारा 13 जून को ईरान पर हमला, अमेरिका की 23 जून को की गई बमबारी और 24 जून को घोषित संघर्षविराम के अस्थायी रहने के बाद, अमेरिका के हस्तक्षेप से अंततः संघर्षविराम लागू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *