New Delhi : चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव से मुलाकात की। इस बैठक में एस-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी, एसयू-30 एमकेआई के अपग्रेड और सैन्य हार्डवेयर की समयबद्ध आपूर्ति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद, रक्षा उत्पादन, और वायु रक्षा प्रणाली जैसे प्रमुख रक्षा सहयोग मुद्दों पर भी विचार साझा किए। रूसी मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता प्रकट की। इससे पहले राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के हमले का जिक्र न होने के कारण एससीओ के साझा बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।