जहांगीरपुर विधुत कर्मियों की लापरवाही से गरीब किसान की भैंस करंट लगने से मारी

Spread the love

Greater Noida : झाझर जहांगीरपुर मार्ग पर ममरेजपुर पेट्रोल पम्प के पास करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई।ममरेजपुर निवासी अमरसिंह पुत्र देवीराम अपने खेतों से अपनी भैंस को लेकर घर लौट रहा था खेत में ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटा पड़ा था जिस पर भैंस का पैर रख गया भैंस को करंट लगने से मौत हो गई।किसान की जान भी बाल बाल बची। वही अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि अवर अभियंता जहांगीरपुर संजीव कुमार को बार बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाया तथा विद्युत केन्द्र पर सूचना देने के बाद भी तारों को नहीं जोड़ा गया।जिसका नुकसान गरीब किसान को उठाना पड़ा।ये कोई पहला मामला नहीं है पहले भी अनेकों हादसे हुए है विद्युत कर्मियों की लापरवाही का नुकसान गरीब जनता को उठाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *