Greater Noida : बुद्धवार को कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में पब्लिक इंटर कालिज के छात्र/छात्राओं और शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने कस्बे में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया।रैली का शुभारंभ पब्लिक इंटर कालिज से बस अड्डा,अतर सिंह मार्ग, मैने बाजार,पुराना बाजार आदि मार्गो से होकर विद्यालय में समापन हुआ।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया 1जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाना है। जिसका शुभारम्भ आज शपथ-ग्रहण के साथ किया तथा विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली सम्पूर्ण नगर में निकाली गयी।जहां समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।