पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत प्रधान ने कराया वृक्षारोपण

Spread the love

Greater Noida : (सुहेल चौधरी ) माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत जवा गांव प्रधान और मनरेगा मेट के नेतृत्व में वृक्षारोपण कराया गया। गुरुवार को एक सराहनीय पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी और मनरेगा मेट रविंद्र कुमार की उपस्थिति में गांव के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि और जलवायु संतुलन बनाए रखना था। गांव के स्थानीय नागरिक, मनरेगा श्रमिक और पंचायत सदस्य भी बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल हुए।ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी ने बताया कहा “हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपहार होगा।मनरेगा मेट रविंद्र कुमार ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक लघु गोष्ठी भी आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की और पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली। और इसमें मनरेगा मजदूर मामचंद,कपिल,पंकज,समीर (सेकेंड मेट), गौरव, चमन खान, पुष्पेंद्र, रोहित, आदि मजदूर और गांव के लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *