प्राथमिक विद्यालय ने “स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली 

Spread the love

Greater Noida : (Rakesh Kashyap) गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 व उच्च प्राथमिक विद्यालय ने “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ पूर्व सभासद बालेन्द्र कौशिक ने झंडी दिखाकर किया।जिसमें सरकारी विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई और अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए जागरूक किया गया।सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने के प्रति अभिभावकों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर बालेंद्र कौशिक, विनीता गर्ग प्रधानाध्यापिका, संध्या देवी प्रधानाध्यापिका, हरेंद्र सिंह, हुमा सलीम,दीपमाला शर्मा, चिन्ता शर्मा, सुमन कुमारी, पूनम देवी अध्यक्ष व अन्य एस एम सी सदस्यों भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *