Khurja : उत्तर प्रदेश सरकार गांव में बच्चों के लिए पोषक आहार वितरण करने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी केंद्रों को दी है जहां पांच वर्ष से कम बच्चों को चने की दाल,दलिया,रिफंड आदि पोषक आहार वितरण किया जाता है जिसके तहत आज खुर्जा ब्लॉक के गांव चिंगरावली में आहार वितरण हो रहा था जहां कर्मचारी अनीता देवी वितरण कर रही थी मिल रही शिकायत पर हमारे संवाददाता देखा और पता किया ये खराब चने की दाल क्यो बांट रही हो तो बताया जैसा आया है बांटा जा रहा है।वही लाभार्थी बच्चों की मां नेहा,पूनम,निशा मंजू आदि ने बताया चने की दाल में कीड़े पड़े है बच्चों को खिलाया तो बीमार पड़ जाएंगे।हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एसा कीड़ों वाला राशन बांटेगा तो हम उपजिलाधिकारी खुर्जा से शिकायत करेंगे।