
Greater Noida : (सुहैल चौधरी) कस्बे मे रविवार को मोहर्रम पर ताजिया निकला गया।कर्बला के मैदान में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की अत्याचारी यजीद के हाथों हुई शहादत को याद करते हुए।लोगो ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम मनाया।ताजिया अलम जुलूस बड़े-बड़े झंडे व कई ताजियों के साथ विभिन्न अखाड़े मोहल्ला अंसारीयान से उठकर हुसैनी चौक, मरकज मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, रजा चौक, मुख्य बाजार होते हुए मौहल्ला कचहरीयान इमामबाड़े मे पहुंचा।जहां विभिन्न ताजियादारो व अखाड़ों के उस्तादों ने अपने कलाओं का प्रदर्शन किया। खलीफा जाने आलम नूरी ने बताया की मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से पहला इस्लामी महीना होता है। और इस मोहर्रम को हम इमाम हुसैन की शहादत की याद मे मोहर्रम पर ताजिये के रोजे की ज़ियारत करते है।सुरक्षा में चौकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह के साथ
भारी पुलिस बल तैनात रहा इस अवसर पर अब्दुल वाहिद अंसारी, जाने आलम, नियाज मोहम्मद, शादाब सलमानी, कय्यूम खान, रिजवान खान , जमाल ठेकेदार, अजगर, ईशाक मलिक, जीशान सेफी, मुन्ना सलमानी, इमरान अंसारी,नईम अंसारी, बन्ने खा, कासीम , जहीर खान, सलमान तोसिब अंसारी, शोएब अंसारी, और कमेटी के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।