साउथ के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन

Spread the love

New Delhi : साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से टॉलीवुड में शोक की लहर है। चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, रवि तेजा, महेश बाबू, विष्णु मांचू, मोहन बाबू, ब्रह्मानंदम, एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा समेत कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी अदाकारी को याद किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *