New Delhi : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार वह मनोज यादव की जगह यह पदभार संभालेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सोनाली मिश्रा की यह नियुक्ति महिला नेतृत्व को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।