सोमवार को गभाना मार्ग से चलेंगी नोएडा जाने वाली रोडवेज बसें

Spread the love

हरिगढ़ : सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सोमवार को अलीगढ़ से नोएडा जाने वाली बसें खेरेश्वर मंदिर होकर नहीं जाएंगी। इनकी गभाना खैर होकर निकाला जाएगा। वापसी में भी बसें खेर से गभाना होकर अलीगढ़ आएंगी। अलीगढ़ और नोएडा के बीच सुबह 4.30 बजे से बस सेवा शुरू हो जाती है। 10 एसी बसें भी इस रूट पर बुद्ध विहार डिपो की संचालित होती हैं। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बसें भी इस रूट पर चलती हैं। सामान्य दिनों में बसें सारसौल बस अड्डे से खैर बाईपास होकर खेरेश्वर धाम होते हुए लोथा होकर खैर रोड जाती थीं। यहां से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा पहुंचती थीं। रूट डायवर्ट होने पर अब यसे सारसौल बस अड्डे से भांकरी, भरतरी होकर पभाना टोल पार करके सोमना खखैर मार्ग होकर गौमत चौराहे पर पहुंचेंगी। यहां से ज‌टारी होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश धालीवाल ने बताया कि सावन में और खास तौर से सोमवार के दिन यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *