अयोध्या के लोग कमजोर, मथुरा के लोग मजबूत : लक्ष्मी नारायण

Spread the love

उत्तर प्रदेश : प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने एक कैबिनेट बैठक में अपने द्वारा कही बात का स्मरण करते हुए इसे फिर दोहराया। शनिवार को बागपत में कहा कि अयोध्या के लोग बड़े कमजोर निकले, जहां दिल्ली से इतनी दूर पहुंचकर मुगल शासक बाबर ने भगवान राम का मंदिर तोड़कर मस्जिद बना दी। मथुरा के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि बाबर से लेकर अकबर तक किसी की मथुरा में मंदिर तोड़ने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि, मुगलों ने मथुरा में मस्जिद तो बनाई लेकिन मंदिर की एक ईंट भी नहीं हिला सके। दिल्ली से 250 किमी के आसपास के लोगों ने कुर्बानी और बलिदान दिया था। सहकारी चीनी मिल परिसर में शनिवार को विधायक योगेश धामा की ओर से आयोजित किसान जनसभा में लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि 67 करोड़ लोग कुंभ में जुटे, लेकिन एक बेटी से छेड़छाड़ नहीं हुई। किसी एक की भी जेब नहीं काटी गई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि बागपत चीनी मिल रिकवरी में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। विस्तारीकरण होने पर यहां एक साल में करीब सवा करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *