उत्तर प्रदेश : कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की लगातार समीक्षा की जा रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि ढाबा संचालक कोई ऐसा काम न करें, जिससे राजीव कृष्ण फाइल कांवड़ियों की भावना आहत हो। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। कांवड़ यात्रा की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि ढाबा व खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानों को स्पष्ट कानूनी स्थिति है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग इसके लिए अधिकृत एजेंसी है व उनकी टीमें लगातार ढाबों, आश्रय स्थलों व कैंप की जांच कर रही हैं। पुलिस समन्वय, सहयोग व सुरक्षा के लिए उन टीमों संग है। कोई व्यक्ति यदि खुद ऐसा करने का प्रयास करता है तो वह गलत है। डीजीपी ने कहा कि यदि कहीं ढंग से खाना न बनने या अन्य कोई शिकायत है तो जानकारी संबंधित अधिकारी को दें जिससे जांच हो सके। यात्रा की सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।