अखिलेश का आरोप : भाजपा के राज में बिक जाएगा बिजली विभाग

Spread the love

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के बाजार में अब बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर निजी कंपनियों के भारी भरकम बिल डाका डालेंगे। भाजपा राज में जेनरेशन, ट्रांसमिशन या डिस्ट्रीब्यूशन किसी में कोई तरक्की नहीं हुई है। जब जनता विरोध करती है, तो भाजपाइयों को कोई जवाब देते नहीं बनता। अखिलेश ने शनिवार को कहा है कि भाजपा सरकार नौ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया है। केवल बिजली का बिल बढ़ाया है। प्रदेश भर में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। छोटे शहरों और गांवों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार जानबूझकर बिजली व्यवस्था खराब कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *