उत्तर प्रदेश : प्रदेश में मिलावटखोरी रोकने के लिए एफएसडीए ने सैंपल जांच पर क्यूआर कोड व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी भी खाद्य पदार्थ या दवा के सैंपल पर जांच से पहले क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिससे सैंपल भेजने और जांच करने वाली टीम की मिलीभगत खत्म होगी। लखनऊ लैब में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है और जून से सभी सैंपलों पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि इससे सैंपल बदलने और खराब होने की घटनाओं पर रोक लगेगी और जांच में पारदर्शिता आएगी। जल्द ही यह व्यवस्था प्रदेश की सभी लैब में लागू होगी।