जहांगीरपुर के युवक की दिल्ली में रेल दुर्घटना में हुई मौत

Spread the love

जहांगीरपुर के युवक की दिल्ली में रेल दुर्घटना में हुई मौत।
18दिन बाद स्वजनों को मिली जानकारी। परिवार में मचा कोहराम।

Greater Noida : जहांगीरपुर के एक युवक की दिल्ली में रेल दुर्घटना में मौत हो गई। पहचान न होने पर रेलवे पुलिस द्वारा युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 18दिन बाद हादसे की जानकारी होने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत पर कस्बे में मातम पसरा हुआ है।
जहांगीरपुर के डॉ मुस्ताक सैफी दिल्ली जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर से रिटायर होने के बाद जहांगीरपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ओखला के जाकिर नगर में भी एक मकान खरीदा हुआ था। उनका बेटा मौहम्मद समर सैफी34 जहांगीरपुर में ग्राफिक्स का काम करता था। 22जून को वह दिल्ली गया था। एक सप्ताह तक वह मुस्तफाबाद दिल्ली में अपनी बहिन के घर पर रहा तथा 30जून को जाकिर नगर स्थित अपने मकान पर पहुंचा। उसके बाद वह सुंदर नगरी दिल्ली में अपनी छोटी बहन के घर पहुंचा। 1जुलाई को अपनी बहिन को साथ लेकर जाकिर नगर आ गया। जहां से अगले दिन वह अपनी बहिन को साथ लेकर जहांगीरपुर आने वाला था। देर शाम वह कपड़े खरीदने की कहकर बाजार गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। 3जुलाई को स्वजनों ने जामिया नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18जुलाई को निजामुद्दीन रेलवे पुलिस द्वारा उन्हें अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी तथा फोटो व कपड़े आदि से पहचान के थाना आने को कहा। शुक्रवार देर शाम स्वजन रेलवे थाना निजामुद्दीन पहुंचे तो फोटो व कपड़े देखकर उनके होश उड़ गए। स्वजनों को पुलिस ने बताया कि 1जुलाई को रेल दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई। पोस्टमार्टम के बाद आठ जुलाई को उसका मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। जामियानगर थाने में कराई गई गुमशुदगी के आधार पर रेलवे पुलिस द्वारा शुक्रवार को स्वजनों को पहचान करने के लिए बुलाया गया। युवक की मौत से स्वजनों व कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *