Greater Noida : (सुहैल खान) कस्बे में स्थित मैक्सविन पब्लिक स्कूल की छात्रा का जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा नौ के लिए चयन हुआ है। जिससे छात्र के अभिभावक और उसके अध्यापकगणों में खुशी का माहौल है। मैक्सविन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे स्कूल की होनहार छात्रा चेष्टा सिंह पुत्री धर्मेन्द्र कुमार निवासी जहाँगीरपुर गौतमबुद्धनगर का जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए चयन हो गया।गौरतलब है कि जवाहर नवोदय द्वारा जिला स्तरीय परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया था। मैक्सविन पब्लिक स्कूल की छात्रा चेष्टा सिंह के द्वारा कक्षा आठवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्कूल के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा, प्रभात शर्मा,चरन सिंह, रिंकू शर्मा सहित समस्त विधालय परिवार ने चयनित छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।