Greater Noida : खुर्जा जेवर मार्ग श्री बालाजी मंदिर के सामने फौजी ट्रेडर्स पर बुद्धवार की रात चोरों ने दीवार कूदकर दरवाजा तोड़ा और काउंटर से 76 हजार रुपए और जरूरी कागजात ले गए।चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई।भानु प्रताप सिंह ने बताया सुबह आठ बजे मैने अपने प्रतिष्ठान का गेट खोला तो समान बिखरा देख 76 रुपए और कागजात गायब मिले।चोर 15 फिट ऊंची दीवार पर चढ़कर झीने का दरवाजा तोड़कर नीचे आए।रुपए ले गए और कागजातों को पीछे खेत में ही जला गए।जबकि साथ में ही केनरा बैंक है जहां गार्ड भी रहता है फिर भी चोरों के हौसले बुलंद है।जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटने शुरू किए।चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई है जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।