Greater Noida : मंगलवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन से नंदी महाराज (सांड) की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने से मृत्यु हो गई जिसका समाजसेवियों को पता लगते ही जमावड़ा इकट्ठा हो गया और विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया जिसमें जहांगीरपुर चौकी पर सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और सिपाही नितिन मलिक ने मानवता धर्म को निभाते हुए रात भर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली सुबह दिन निकलने के साथ ही समाज को साथ में लेकर एक जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया सिपाही नितिन मलिक और सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार कि इस कार्य की क्षेत्र में चर्चाएं चल रही है और लोग उनकी तारीफे कर रहे हैं