
Greater Noida : आजादी के अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को आर पी एस स्कूल ने ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ जेवर कोतवाल संजय सिंह,थाना प्रभारी जहांगीरपुर बृजेश सिंह,चौकी प्रभारी जहांगीरपुर शिवप्रताप सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीना,दीपक चौधरी आदि ने फीता काटकर किया।रैली पब्लिक इण्टर कॉलेज से शुरू होकर बस अड्डा,शिव मंदिर अड्डा आदि मुख्य मार्गो से होये हुई आर पी एस स्कूल पर समापन हुआ। रैली का उद्देश्य छात्रों एवं जनता के बीच देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।रैली में छात्र पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए डी जे पर देश भक्ति के गानों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों का उद्घोष कर रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।रैली के आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और थाना जहांगीरपुर,चौकी खुर्जा जंक्शन,चौकी जहांगीरपुर,जेवर कोतवाली पुलिस का सहयोग रहा।इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा,विनय शर्मा,मनोज कुमार, प्रवीण अग्रवाल,विनोद कुमार तेवतिया, कृष्णा भार्गव,हिरदेश धींगल,आदि समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।