Airport : टप्पल क्षेत्र स्थित यमुना नदी में मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज से करीब 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ गया है। लेखपाल अरुण चौधरी के अनुसार, पिछले दिनों की तुलना में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों में प्रशासन द्वारा संपर्क और कैंप की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।