उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से 22 से 25 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बार भी मानसूनी बारिश पहले प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश करेगी और इसके बाद तीन-चार दिन में यह बारिश पूरे प्रदेश में फैल जाएगी। जनता को सुरक्षित रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *