New Delhi : रूसी राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत पर रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए अमेरिका का दबाव अनुचित है। उन्होंने भरोसा जताया कि बाहरी दबावों के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा। बाबुश्किन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध केवल उन पर ही असर डालते हैं, और रूस भारत को कच्चे तेल की सप्लाई जारी रखेगा।