रक्त दान शिविर में लोगो पहुंचे बढ़ चढ़कर, डॉक्टरो ने की तारीफ

Spread the love

Greater Noida : अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के नेतृत्व में गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद अध्यक्ष गुरुजी आकाश भारतद्वाज अटारी वालो ने बताया शिविर का आयोजन लक्ष्मी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।जहां 67 लोगो ने रक्तदान किया।शिविर का आयोजन प्रातः 09:00 बजे से साय 5:00 बजे तक खुर्जा जेवर रोड, निकट पंजाब नेशनल बैंक पर किया गया। सीनियर मैनेजर राकेश कुमार ने रक्तदान के फायदे लोगो को समझाए आपके द्वारा किए गए रक्तदान से बच सकती हैं एक जिन्दगी । रक्तदान आपके हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम करता है। रक्तदान से आप अपने कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। बताए फायदों से प्रभावित होकर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉक्टर अमित राणा का कहना है कस्बे के शिविर में 67 लोगो का एक साथ रक्तदान होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है अभी तक किसी कस्बे के शिविर में एक साथ 67 लोगो ने रक्तदान नहीं किया।शिविर टीम में योगेश शर्मा,सुहैल खान,विकाश भारतद्वाज,भानु शर्मा,विजय चौधरी,मोहित जादौन, रिजवान सलमानी,रघुराज शर्मा आदि सहयोगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *