Greater Noida : अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के तत्वाधान में विराट वैश्य महासम्मेलन का आयोजन नोएडा में किया गया । संगठन के राष्ट्रीय सचिव सीए राजुल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज को एक छत के नीचे लाना और समाज से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना था । कार्यक्रम में 6 हज़ार से अधिक लोगों ने शिरकत की । मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल,मनोज गोयल आदि रहे ।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सीए राजुल अग्रवाल,जहांगीरपुर इकाई से नगर अध्यक्ष ललित गोयल, केशव गर्ग, अभिषेक कंसल, तारकेश्वर अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, मोहनलाल आढ़ती, ललित अग्रवाल, लक्ष्मीनरायन अग्रवाल,विजय अग्रवाल, सचिन गोयल, गोपीचंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मोनू आढ़ती,कुलदीप अग्रवाल, जगदीप कंसल, राजू गुप्ता, यशदीप कंसल,तुलसीराम,ऐड अमित अग्रवाल, नवीन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश गर्ग,नितिन अग्रवाल,सालू अग्रवाल, सजल अग्रवाल, शुभम आढ़ती, सीए शिवम् अग्रवाल, पवन,जुगनू,लव,मनोज, कुलदीप, दीपक, राहुल आदि समेत जहाँगीरपुर के सेकड़ो वैश्य बंधु उपस्थित रहे ।