स्कूल और कॉलेजों में मनाया गया शिक्षक दिवस

Spread the love

Greater Noida : शुक्रवार को कस्बे के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और कई शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षक दिवस मनाया।एन एस पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने मंच के माध्यम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन परिचय सुना कर जन्मदिन के रूप में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कहा डॉ. राधाकृष्णन, जो एक महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे, उन्होंने शिक्षकों योगदान को उजागर किया।सरल शिक्षा समिति के प्रबंधक निदेशक योगेश शर्मा सरल ने बताया कि शिक्षकों के प्रयास बच्चों को न केवल अच्छे छात्र बनाने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *