मान्या अग्रवाल ने टेक्नोक्सियन विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया

Spread the love

Greater Noida  : #Rakesh Kashyap गुरुवार को अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के पदाधिकारियों ने मान्य अग्रवाल के आवास पर किया अभिनंदन।जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल जी के निर्देश पर संगठन की कार्यकारणी द्वारा जहांगीरपुर निवासी आशीष अग्रवाल आढ़ती के पुत्र मान्या अग्रवाल ने टेक्नोक्सियन विश्व कप 9.0 में रोबो सूमो रोबोटिक में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान दर्ज किया।इस अवसर पर मान्या अग्रवाल को उनके आवास पर सम्मानित किया गया।और संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश अग्रवाल ने कहा मान्या अग्रवाल ने वैश्य समाज के साथ साथ प्रदेश का और कस्बे का नाम भी रोशन किया है  सम्मानित करने वालों में, वैश्य समाज के सरंक्षक आदरणीय हरिओम कंसल, मोनू उर्फ सचिन गोयल,धर्मेन्द्र गर्ग,राजू गर्ग,व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,सुनील जिंदल,मनोज जैन,प्रवीन कुमार,हर्षित अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *