भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश, अधिकारियों पर गरजी भाकियू लोकशक्ति

Spread the love

Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने बिजलीघर जहांगीरपुर की मिली भगत से चल रहे भ्रटाचार से परेशान होकर एक सितम्बर को महापंचायत का ज्ञापन सौंपा था।जिसमें अधिकारियों के निवेदन पर नगर पंचायत जहाँगीरपुर कार्यालय में बैठक के रूप में परिवर्तित किया गया।बैठक की अध्यक्षता बाबा देवदत्त सिंह और संचालन दीपक चौधरी ने किया।उपस्थित रहे अधिकारी विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता अमित कुमार चौधरी, SDO सुशील कुमार सिंह,जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार,TG 2 साहित,थाना प्रभारी निरक्षक जहाँगीरपुर ब्रजेश कुमार सिंह , चौकी प्रभारी निरक्षक जहाँगीरपुर शिवम् सचान,सहित समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा और भाकियू लोकशक्ति के प्रतिनिधिमंडल से बिन्दुओं पर विस्तार से वार्ता हुई जिसमें बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ी,भ्रष्टाचार का मुद्दा मुख्य रहा,विद्युत आपूर्ति पूरी ना मिलने किसानों की सिचाई के लिए विद्युत में हो रही कटौती आदि समस्याओं को लेकर किसानों ने रोष व्याप्त किया राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी ने स्पष्ट कहा कि अगर 15 दिनों में किसानों की समस्याओं के समाधान नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही एक रजिस्टर तैयार कराया जिसमें 15 दिन के अंदर विभाग स्पष्ट करेगा कि कितनी समस्याओं के समाधान हो गए।बैठक में उपस्थित रहे नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा,राजेन्द्र सिंह राणा, ठाकुर अरविन्द सिंह, सुरेश चौधरी, लाला प्रधान, राज बहादुर सिंह, विजय पाल शर्मा, धीरेंद्र प्रधान, हरि चंद मीणा, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *