बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर। हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत

Spread the love

Greater Noida : कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के गांव शाहपुर कला के रहने वाले बबलू सिंह सोमवार को अपनी पत्नी सोनी के साथ ककोड़ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जहांगीरपुर कस्बा में पहुंचने पर तेजगति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनी 36 को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को मौके से कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम महिला का शव गांव पहुंचने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *