Greater Noida : आर एंड आर कॉलोनी के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो युवकों पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को उसकी पुत्री व घर के छोटे बच्चे दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब दो बजे पड़ौसी गांव के दो युवक वहां पहुंचे और उसकी सोती हुई पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपित गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जुनैद व नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।