लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Spread the love

Greater Noida : जहांगीरपुर कस्बे में सोमवार को सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में पीड़ित पति ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।बुलंदशहर जिला के गांव शाहपुर कला के रहने वाले पीड़ित बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी सोनी के साथ बाइक द्वारा कासना जा रहा था। उसी दौरान कस्बा जहांगीरपुर में पहुंचने पर खुर्जा की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उसकी पत्नी के दोनों पैर ट्रक के नीचे आकर कुचल गए। ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस की सहायता से उसकी सोनी को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *